{"_id":"59553db04f1c1b91578b466f","slug":"131498758576-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में आज ठप रहेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में आज ठप रहेगा कारोबार
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद का आह्वान किया गया है। इससे कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि जीएसटी में विसंगतियों को दूर किए बिना केंद्र सरकार लागू कर रही है। जिससे व्यापारियों को आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ेगी। जीएसटी में ई-बिलिंग के अलावा मैनुअल बिलिंग की सुविधा व्यापारियों को देनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान नहीं रखा है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि जीएसटी लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से कोई राय नहीं ली गई। दोनों व्यापारी नेताओं ने जीएसटी के विरोध में बंद का आह्वान करते हुए व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।
- जीएसटी के विरोध में आज ठप रहेगा कारोबार
- व्यापारी नेताओं ने बंद को सफल बनाने की अपील की