{"_id":"594964e64f1c1bfe2d8b46f0","slug":"131497982182-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के कोढरी निवासी युवक की सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह देर शाम साइकिल से दलेल नगर की बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। वह गांव के किनारे से निकली रेलवे लाइन को पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
कछौना थाना क्षेत्र के कोढरी निवासी इंद्रपाल (40) सोमवार को साइकिल से दलेल नगर बाजार खरीदारी करने गया था। देर शाम वह बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहा था। कोढरी गांव के पास से रेलवे लाइन निकली है। वह रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग गेट पर कोढरी गांव का रेलवेकर्मी तैनात है। रेलवेकर्मी ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। हादसे की जानकारी पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। युवक खेती करता था। उसके चार बेटी व एक बेटा है। मृतक के परिजनों ने किसी तरह के आरोप से इनकार किया है। एसओ नजमुल हसन नकवी ने कहा कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है।
- ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
- कछौना थाना क्षेत्र के कोढरी का निवासी था युवक
- गांव के किनारे रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा