फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1,308 personnel will get training in one shift

Hardoi News: एक पाली में 1,308 कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
1,308 personnel will get training in one shift
हरदोई। लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों को एक मई से दो पाली में महाराणा प्रताप राजकीय पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। एक पाली में 1,308 कार्मिकों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और सामान्य प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण पीडी गजेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 24 कक्षों को लिया गया है। इसमें दो-दो पाली में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। एक पाली में 327 पोलिंग पार्टी के 1,308 कार्मिकों को बुलाया गया है। इससे एक दिन में 2,616 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

बताया कि एक मई को पहली पाली में 327 तक और दूसरी पाली में 654 तक की पोलिंग पार्टी को बुलाया गया है। ऐसे ही दो मई को 655 से 981 और 982 से 1308 तक, तीन मई को 1309 से 1635 और दूसरी पाली में 1636 से 1962 तक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मई को 1963 से 2289 और दूसरी पाली में 2290 से 2616 तक, पांच मई को 2617 से 2913 और दूसरी पाली में 1914 से 3210 और छह मई को पहली पाली में 3211 से 3507 और दूसरी पाली में 3508 से 3665 तक की पोलिंग पार्टी को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed