{"_id":"6161c9298ebc3ea1887961dd","slug":"13-of-dengue-a-patient-of-malaria-found-hardoi-news-knp657319460","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 13 मलेरिया का एक रोगी मिला---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 13 मलेरिया का एक रोगी मिला---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जानलेवा डेंगू बेकाबू हो चुका है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेेंगू की जांच के लिए 60 रोगियों के रक्त के नमूने लिए गए। जांच रिपोर्ट में 13 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव मिला । मलेरिया का भी एक रोगी मिला है।
जिले में मलेरिया से मलेरिया के मरीज कुछ कम होते नजर आ रहे हैं, लेकिन डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच रिपोर्ट में रोजाना 10 से 15 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। शनिवार को 180 मरीजों के रक्त के नमूने लिए गए। जिसमें डेेंगू की जांच के लिए 60 और मलेरिया की 75 जांचें हुईं। स्वास्थ्य विभाग डेंगूू की रोकथाम के लिए प्रयास रहा है। इसके बावजूद भी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
शाहाबाद। नगर के मोहल्ला पठकाना निवासी भाजपा कार्यकर्ता सुभाष रस्तोगी व बेटे अंशू जांच में डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं ग्राम ककरघटा निवासी अवनीश (21) को बुखार आने पर जांच कराई, जिसमें डेेंगू के लक्षण मिले। साथ ही टाइफाइड व वायरल बुखार भी तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी में ओपीडी में हर रोज औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर बुखार पीड़ित हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि रोगों की रोकथाम के लिए टीम रोजाना गांवों में रोगियों की जांच कर दवाएं दे रही है। पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक ने बताया है कि मोहल्लों की नालियों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।