{"_id":"6402c72c8b818423310143d4","slug":"120-crore-property-attached-in-gangster-case-hardoi-news-c-12-1-107041-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैंगस्टर के मामले में 1.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैंगस्टर के मामले में 1.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी टड़ियावां के साखिन गांव के मोहम्मद हसीफ उर्फ छोटे गाजी के साथ ही उसके भाई मुनीर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रशासन ने शुक्रवार को कुर्क करा दिया। सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी के मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम एमपी सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 दिसंबर को कुर्क की गई संपत्ति के अतिरिक्त छोटे गाजी के नाम पर दर्ज महोलिया शिवपार में अर्धनिर्मित मकान भी कुर्क करने का आदेश दिया गया था। इसके साथ ही इसके भाई मुनीर ने अपनी पत्नी सबीना के नाम से संपत्ति बनाई थी। उसे भी कुर्क किए जाने के आदेश जारी हुए थे।