{"_id":"616b13ec187b0e626961b5ad","slug":"12-house-caught-fire-hardoi-news-knp6585654194","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानंदी पुरवा में आग का तांडव, 12 घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानंदी पुरवा में आग का तांडव, 12 घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। क्षेत्र के महानंदी पुरवा गांव में शनिवार को एक घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा से आग फैल गई और आसपास के 11 और घरों को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक 12 गृहस्थियां राख हो गईं। ग्रामीणों ने 10 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कही है।
महानंदी पुरवा गांव में शनिवार दोपहर 12 घरों में आग लगती देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान, राशन, नगदी व जेवर अन्य सामान जल गया। एसआई राजेंद्र सिंह व लेखपाल रामलाल राणा मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी गई है। तहसीलदार राजीव यादव ने बताया कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
इनका हुआ नुकसान
लेखपाल रामलाल राणा ने बताया कि आग लगने से नेकराम के घर में रखे 30 हजार रुपये व करीब 70 हजार के जेवर, मान सिंह के दो हजार, गजोधर के 10 हजार रुपये व 40 हजार के जेवर, प्रभु दयाल के 50 हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर, खग्गू के 35 हजार रुपये व 35 हजार के जेवर, पातीराम के सात हजार रुपये व 80 हजार के जेवर, रामस्वरूप के दस हजार रुपये व एक लाख के जेवर, रामेंद्र के 10 हजार रुपये व 80 हजार के जेवर, राम प्रसाद के दो लाख रुपये व ढाई लाख के जेवर, ज्ञान सिंह के 40 हजार रुपये व एक लाख के जेवर, लालू के घर में रखा सामान व रामअवतार के 20 हजार रुपये, सामान, कपड़े व राशन जल गया।