फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 fire victims of Fukaha will get Rs 53,000 compensation

Hardoi News: फुकहा के 12 अग्निपीड़ितों को मिलेगा 53,000 मुआवजा

Fri, 07 Jun 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
12 fire victims of Fukaha will get Rs 53,000 compensation
हरदोई। फुकहा गांव में हुए अग्निकांड में राजस्व विभाग के सर्वे में 12 लोग आर्थिक मदद के लिए पात्र पाए गए हैं। इन 12 लोगों के घरों में हुए आग से नुकसान की भरपाई के लिए 53,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन ने सदर तहसील की रिपोर्ट पर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के फुकहा गांव में बुधवार देर रात अचानक आग लग जाने से एक-एक कर करीब 35 से अधिक घरों में नुकसान हुआ था। मवेशी और आग बुझाने में लोग झुलस गए थे। लोगों की गृहस्थी का सामान भी राख हो गया था। सदर एसडीएम और सदर तहसीलदार की ओर से प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में टीम की ओर से अग्निपीड़ितों में 12 लोगों को मुआवजा के लिए पात्र बताया गया।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की ओर से गांव में सर्वे के बाद फुकहा निवासी अग्नि पीड़ितों में मुआवजे के लिए आशाराम, पंकज, बलिराम, भन्नूलाल, खन्ना, जागेश्वर, ईश्वरदीन, बाबूराम, राजेंद्र और चिरंजू को चार-चार हजार और रामनाथ, गजरानी को 6,500-6,500 की आर्थिक मदद के लिए पात्र बताया है। दैवी आपदा प्रभारी एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि अग्नि पीड़ितों को मदद के लिए तहसील से रिपोर्ट और विवरण प्राप्त हो गया है। कोषागार के माध्यम से आर्थिक मदद खातों में भिजवाए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी ने फुकहा गांव में शुक्रवार को अग्नि पीड़ित परिवार के लोगों को सामग्री का वितरण किया। सोसायटी की हरदोई शाखा के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल के निर्देश पर उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, आपदा अध्यक्ष महेश चंद्रा, आपदा प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र, एंबुलेंस चालक फरीद गांव पहुंचे। अग्नि पीड़ितों को तिरपाल, किचनसेट, हाईजिन किट, सूती धोती, टी-शर्ट, मच्छरदानी, बिस्कुट और फल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed