{"_id":"5aa17c7d4f1c1bbf758b45e5","slug":"11520532605-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र में पीला ईंट लगाने पर जेई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र में पीला ईंट लगाने पर जेई निलंबित
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। कछौना के ग्राम पंचायत टिकारी में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा बनाए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में द्वितीय श्रेणी की ईंट लगाए जाने की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी ने जहां अवर अभियंता के निलंबन की संस्तुति कर दी वहीं परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि ग्राम टिकारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जा रहा था। इसका निर्माण आवास विकास परिषद कर रही है। लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि वहां पर निर्माण मानक के विपरीत किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने कराये जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की जांच कराई।
जांच अधिशाषी अभियंता आरईएस एवं अधिशाषी अभियंता डीआरडीए से करवाई गई। जांच में निर्माण में द्वितीय श्रेणी की ईंट पाई गईं। साथ ही अन्य अनियमितता भी सामने आई। शिकायत की पुष्टि होने पर परियोजना प्रबंधक महेंद्र पाल व सहायक अभियंता रामआसरे पर विभागीय कार्रवाई व अवर अभियंता राजेन्द्र नाथ राम के निलंबन की संस्तुति आयुक्त आवास विकास परिषद से की गई है।
विज्ञापन
-परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता पर विभागीय कार्यवाई
-टिकारी में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में अनियमितता की थी शिकायत
-जांच में शिकायत पाई गई सत्य, डीएम ने की कार्रवाई