फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
शाहाबाद। साथी के साथ बाइक से कस्बा जा रहे युवक को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार व एक राहगीर घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तडे़र गांव निवासी हरिराम का बेटा प्रदीप (21) मंगलवार को बाइक से कस्बा आ रहा था। उसके साथ गांव निवासी सनोज (24) पुत्र पातीराम भी था। रास्ते में चौपनिया गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप व सनोज घायल हो गए।
विज्ञापन


जबकि ट्रक की टक्कर से बेकाबू हुई बाइक की चपेट में आकर अशोक (25) पुत्र महेश निवासी सिकंदरपुर घायल हो गया। बाइक चला रहा प्रदीप हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे सनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी परिजनों को दी। सीएचसी में सनोज व प्रदीप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान सनोज की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सनोज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।


पहले मां, अब पिता का साया उठा
शाहाबाद। सनोज की शादी तीन साल पहले रामरती के साथ हुई थी। उसका एक बेटा अमित डेढ़ वर्ष है। अमित के जन्म के एक महीना बाद ही बीमारी के चलते रामरती की मौत हो गई थी। अब हादसे में बुधवार को पिता सनोज की भी मौत हो गई। एक साल में ही मासूम के सिर से मां व बाप का साया उठ गया।

-शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तडे़र गांव निवासी था मृतक
-बाइक पर साथी के साथ कस्बा आते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed