{"_id":"6a3c10f822ec6daa3901f51f","slug":"115-lakh-swindled-under-the-pretext-of-buying-land-fir-registered-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152014-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जमीन खरीदने के नाम पर साढ़े 11 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जमीन खरीदने के नाम पर साढ़े 11 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संडीला। साझेदारी में पेट्रोल पंप खोलने के लिए जमीन खरीदने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जमसारा निवासी भइया लाल ने बताया कि उनकी मुलाकात कुछ माह पहले संडीला में अनिल गौतम से हुई थी। बाद में गांव में भी आना-जाना हो गया। भइया लाल का आरोप है कि अनिल गौतम ने साझेदारी में जमीन खरीदकर उस पर पेट्रोल पंप स्थापित कराने का प्रस्ताव भइया लाल के सामने रखा। संयुक्त रूप से जमीन खरीदने पर सहमति बन गई।
दावा है कि भइया लाल ने जमीन खरीदने के लिए 11.50 लाख रुपये की व्यवस्था की और बैनामा कराने के लिए 11 मार्च को संडीला तहसील पहुंच गया। हालांकि उस दिन बैनामा नहीं हो सका। भइया लाल ने बताया कि अनिल ने रुपये अपने पास रख लिए और अगले दिन बैनामा कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद से न तो जमीन का बैनामा कराया गया और न ही रुपये वापस किए गए। भइया लाल का कहना है कि अनिल गौतम का फोन भी स्विच ऑफ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।