{"_id":"61e45d4c0428204af86d2220","slug":"113-corona-patient-found-hardoi-news-knp6757038170","type":"story","status":"publish","title_hn":"113 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय के वैक्सीनेशन बूथ पर टीका लगवाती रीता
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद भी लोग पूरी तरह सतर्क नहीं हुए हैं। तीन दिन में 330 संक्रमित मिले हैं। इनमें रविवार को ही 113 नए केस मिले हैं। इसके साथ एक्टिव केस 682 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान है कि यदि इसी रफ्तार से संक्रमण बढ़ता रहा तो जिला कोरोना की ए श्रेणी में शामिल हो जाएगा। ऐसे में लोगों पर पाबंदियां बढ़ सकती हैं।
सार्वजनिक स्थलों पर अब भी बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं दिख रहा है। ऐसे नजारे पार्कों और मोहल्लों में भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर से जंग मुश्किल होगी।
यह है कोरोना की ए श्रेणी
एक हजार एक्टिव केस का आंकड़ा पार करते ही जिला ए श्रेणी में शामिल हो जाएगा। ऐसे में यह मान लिया जाता है कि संक्रमण कम्यूनिटी लेवल पर आ गया है। इस स्थिति में आइसोलेट संक्रमितों का स्वास्थ्य टीमें लगातार परीक्षण करेंगी। कैंसर, गुर्दा रोगियों और ट्रांसप्लांट के रोगियों के संक्रमित होने पर उन्हें अनिवार्य रूप से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सात दिनों की अवधि तक आइसोलेट होने के बाद यदि आखिरी तीन दिन संक्रमित को बुखार नही आता है तो उसे निगेटिव मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
ए श्रेणी में आया जिला तो बढ़ेंगी ये पाबंदियां
- कम खुलेंगे कॉलेज, ऑनलाइन होंगी कक्षाएं।
- रात्रि कर्फ्यू की अवधि में किया जा सकता है विस्तार।
- वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था पर लौट सकते हैं दफ्तर।
- धार्मिक स्थलों पर बिना मास्क प्रवेश पर होगी रोक।
- शादी समारोह में 100 से अधिक मेहमानों की अनुमति नहीं होगी।
करवाई जांच, लगवाए टीके
रविवार को जिला अस्पताल समेत सभी ग्रामीण व नगरी क्षेत्रों में बने वैक्सीनेशन बूथ पर लोगों की आवाजाही बनी रही। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और टीकाकरण के लिए गलन भरी सर्दी में भी लोग बूथ पर पहुंचते रहे।
कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रहा है। लेकिन आम लोगों के सहयोग के बिना सफलता संभव नहीं है। अपील है कि जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वह करा लें। इसके अलावा सभी अभिभावक 15 से 17 वर्ष के किशोरों को भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। - अविनाश कुमार, डीएम