{"_id":"5cb8b3d5bdec22144b7f12d4","slug":"111555608533-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन को वैज्ञानिक ढंग से पकाए व खाएं-डॉ. राजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन को वैज्ञानिक ढंग से पकाए व खाएं-डॉ. राजेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट साफ रखने के लिए रेशेदार चीजों का सेवन करना चाहिए। भोजन को वैज्ञानिक ढंग से पकाना और खाना चाहिए।
कायाकल्प केन्द्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस से चलाए जा रहे स्वास्थ्य रक्षा अभियान के लिए गुरुवार को नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने वेणीमाधव बालिका इंटर कॉलेज में शिविर के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उक्त बात कही।
उन्होंने कहा पेट साफ रहेगा तो रोग दूर रहेंगे और पेट खराब हुआ तो रोग आक्रमण कर देंगे। कहा कि रसोई को मंदिर की तरह साफ रखें और जैसे मंदिर में जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाते, ठीक वैसे ही रसोईघर में भी न जाएं।
कहा शुरू-शुरू में जब कंप्यूटर आया था तो कोई भी कंप्यूटर कक्ष में जूते-चप्पल पहनकर नहीं जाता था क्योंकि उसमें धूल से खराबी आ जाती थी। आज हम अपनी रसोई में जूते आदि पहनकर घुस जाते हैं, बिना यह सोचे हुए कि हमारा दिमाग तो सुपर कंप्यूटर है।
विज्ञापन
उन्होंने नियमित समय पर भोजन करने पर जोर दिया। कहा नियमित समय पर खाने, सोने, जागने और मल त्याग करने से व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य शैल शुक्ल ने व संचालन पूर्णिमा अवस्थी ने किया। इस अवसर पर राम जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक अतुल अग्रवाल, रामेंद्र लाल श्रीवास्तव, अगम आनंद आदि मौजूद रहे।
भोजन को वैज्ञानिक ढंग से पकाएं व खाएं: डॉ. राजेश
स्वास्थ्य रक्षा अभियान के तहत वेणी माधव में शिविर का आयोजन
नियमित समय पर खाने, सोने व जागने पर व्यक्ति स्वस्थ बना रहता है