{"_id":"5b8ec05d867a55483d34b034","slug":"111536082013-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेदउरा गांव में विचित्र बुखार से अब तक तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेदउरा गांव में विचित्र बुखार से अब तक तीन की मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरियावां। ग्राम भदेउरा में संक्रामक रोग का प्रकोप है। गांव में एक सप्ताह के अंदर पांच दर्जन लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। इनमें तीन की मौत हो गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर टीम न भेजने का आरोप लगाया है।
हरियावां के ग्राम भदेउरा में बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। गांव के महेश (64), सुमेर (70), रामरानी (50) पत्नी सुमेर, अवधेश (49) पुत्र भरोसे, अभिषेक (39) पुत्र अनिल गुप्ता, महेंद्र (30) पुत्र सीताराम, रामलडै़ते (60), बब्बू (62), अपूर्णा मिश्रा (10) पुत्री उमाकांत, नंदनी (11) पुत्री विनोद, मिलन (12) पुत्री राजू, सगुण (7) पुत्री राजू बुखार की चपेट में हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। गांव के सत्यप्रकाश, टिल्लू, महेंद्र और राजू ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर गांव के ही वीरेंद्र पुत्र गोविंद की मौत हो चुकी है। सोमवार को गांव की रामरानी पत्नी नरेश और मंगलवार को भदेउरा के मजरा जोकइया निवासी 28 वर्षीय आशीष पुत्र जगदीश की बुखार से मौत हो चुकी है। एक सप्ताह पहले ही इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी लेकिन कोई कर्मी नहीं पहुंचा। हरियावां सीएचसी अधीक्षक प्रशांत रंजन ने बताया कि गांव में बीमारी फैलने की जानकारी उन्हें नहीं मिली। गांव में टीम भेजकर मरीजों की जांच करा दवा वितरित कराई जाएगी। नियमित सफाई न होने से भदेउरा गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से नालियों और बारिश का पानी गलियारे में भरा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदगी होने से बीमारी फैल रही है।
भदेउरा में बुखार से सात दिन में तीन मौतें
- गांव में 60 लोग बुखार की चपेट में, सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग पर टीम न भेजने का आरोप