फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 councilors of Pali Nagar Panchayat gave collective resignation

पाली नगर पंचायत के 11 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Mon, 23 Nov 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
11 councilors of Pali Nagar Panchayat gave collective resignation
फोटो-3-नगर मजिस्ट्रेट को सामूहिक त्यागपत्र देने जाते नगर पंचायत पाली के सभासद। संवाद - फोटो : HARDOI
पाली नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पिता पर विकास कार्यों में घालमेल का आरोप लगा 11 सभासदों ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इस्तीफे के साथ दिए गए हलफनामे में नगर पंचायत के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पाली नगर पंचायत में 13 वार्ड हैं। इन सभी से एक-एक सभासद निर्वाचित होता है। शासन स्तर से भी तीन सभासद नामित किए जाते हैं। पिछले कई माह से सभासद खासे आक्रोशित हैं और एसडीएम सवायजपुर से कई बार बात कर चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद हालात में कोई बदलाव न होते देख सोमवार को सभासद दिलीप, पुष्पा देवी, आकाश, शम्मो बेगम, अंसार बेगम, शिव शर्मा, अजीत कुमार, गुलशेर खां, चेतराम कश्यप, नसीर खां व सभासद रूबी बेगम नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव से मिले और उन्हेें सामूहिक त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें नौ निर्वाचित और दो नामित सभासद हैं। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत में डीजल चोरी हो रही है। 124 बिजली के पोल लगाने में गोलमाल किया गया है। आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों की तैनाती नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता के आवास पर होने का आरोप भी लगाया है।

गोशाला के नाम पर अनियमितताएं, अलाव की लकड़ी निजी बाग से कटवाकर रखने की बात भी कही है। अधिशासी अधिकारी पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप है।
नगर पंचायत में लगने वाली इंटरलॉकिंग ब्रिक्स की खरीद नगर पंचायत अध्यक्ष के पिता की फर्म से ही करने और नगर पंचायत अध्यक्ष के अधिकांश उत्तराखंड में रहने की बात भी कही है। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर ने बताया कि उन्होंने सभासदों के इस्तीफे एडीएम को भेज दिए हैं। आगे वहीं निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed