{"_id":"68adf82f4868fe0bae06cf19","slug":"11-arps-selected-in-second-phase-blocks-allotted-67-still-vacant-hardoi-news-c-213-1-hra1001-136388-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दूसरे चरण में 11 एआरपी चयनित, ब्लॉक आंवटित, 67 अभी भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दूसरे चरण में 11 एआरपी चयनित, ब्लॉक आंवटित, 67 अभी भी खाली
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और नवाचार के लिए एकेडमिक रिर्साेस पर्सन (एआरपी) की व्यवस्था पूरी नहीं हो पाई है। शैक्षिक सत्र के पांच माह बीतने को हैं और अभी तक 33 पद ही भर पाए हैं। जिले में 100 पदों पर एआरपी चयन होना है। चालू सत्र में दूसरे चरण की प्रक्रिया में 11 एआरपी चयनित हुए हैं। इनको ब्लाकों का आंवटन कर दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और नवाचार के साथ ही शिक्षकों की शैक्षिक समस्या समाधान के लिए एआरपी की तैनाती की जा रही है। शासन की तरफ से जिले में एआरपी के 100 पद सृजित किए गए हैं। वैसे तो पिछले शैक्षिक सत्र में सभी पदों पर एआरपी तैनात थे, समयावधि पूरी होने पर शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिए जाने से 92 पद रिक्त हो गए।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पदों को भरे जाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। पहले चरण की प्रक्रिया में 14 एआरपी चयनित हो पाए थे। दूसरे चरण की प्रक्रिया में 11 आवेदक साक्षात्कार पार कर पाए। चयनित एआरपी को मंगलवार को ब्लॉकों का आवंटन कर दिया गया। पहले से कार्यरत आठ और दोनों चरणों में चयनित 25 एआरपी को मिलाकर जिले में 33 ही एआरपी हो पाए हैं।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि एआरपी पद की चयन प्रक्रिया में दूसरे चरण में 11 एआरपी चयनित हुए हैं। 67 पद खाली हैं। उन पदों को भरे जाने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। एआरपी न होने से समग्र शिक्षा का काम प्रभावित हो रहा है।