{"_id":"5bd9f264bdec2269360cb26e","slug":"101541010020-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 45 क्रय केंद्रों पर शुरु होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 45 क्रय केंद्रों पर शुरु होगी धान की खरीद
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिले में गुुरुवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन से जिले को 10 लाख 72 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए कुल 45 क्रय केंद्र खोले गए हैं। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार से सभी केंद्र क्रियाशील हो जाएंगे। किसानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अफसर निरंतर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
रबी विपणन वर्ष 2018-19 के तहत आज से जिले में धान की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। मौसम अनुकूल रहने के चलते इस बार धान की अच्छी उपज होने के आसार हैं, इसलिए प्रशासन ने इस बार जिले में 45 क्रय केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया है। विपणन विभाग, पीसीएफ व एसएफसी समेत सात क्रय एजेंसियां धान खरीद में प्रतिभाग करेंगी। लगभग 15 दिन पूर्व ही जिले को क्रय लक्ष्य भी जारी कर दिया गया है। इस बार जिले में 10 लाख 72 हजार क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। विपणन विभाग की ओर से भी मिलों के संबंधीकरण आदि की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बुधवार को खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग कर अफसरों को निर्देश दिए। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में खोले जाने वाले सभी 45 क्रय केंद्र गुुरुवार से क्रियाशील हो जाएंगे। किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए केंद्रों को सभी सुविधाओं से युक्त किया गया है।
बाजार में धान की आवक शुरू हो गई है। हालांकि अभी बाजार में जो धान आ रहा है वह गीला बताया जा रहा है। गुरुवार से क्रय केंद्रों पर भी धान की खरीद शुरू होनी है। मंडी प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो अभी बाजार में आवक की रफ्तार काफी धीमी है। एक औसत के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते से मंडी में प्रतिदिन से चार से पांच हजार क्विंटल धान आ रहा है। मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि दीपावली के बाद धान की आवक में तेजी आएगी।
विज्ञापन
-जिले को मिला है इस बार 10 लाख 72 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो