{"_id":"5b8c269642c79246560440b1","slug":"101535911574-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो दोस्तों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले दो दोस्तों के शव
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौंढ़ा के निकट लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह दो दोस्तों के शव पड़े मिले। पुलिस और परिजनों ने उनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बंजारनपुरवा निवासी सलीम (40) पुत्र जुम्मन और गोरखा उर्फ मुस्ताक (30) पुत्र फुल्लू फेरी लगाकर हींग और रंग बेचते थे। रविवार तड़के तीन बजे दोनों युवक शाहजहांपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। सुबह लगभग पांच बजे दिल्ली लखनऊ मेल के चालक ने कौढ़ा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को ट्रैक पर दो शव पड़े होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव को बताया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र और आरपीएफ के उपनिरीक्षक वीके मीणा मौके पर पहुंचे। शवों की तलाशी के दौरान दोनों युवकों पास से टूटे हुए मोबाइल मिले। पुलिस ने किसी तरह नंबर पता कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त की। प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि ट्रेन से गिरकर दोनों दोस्तों की मौत होने की आशंका है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आरपीएफ प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि कोई टिकट नहीं मिला है। जिस तरह से शव पड़े मिले हैं, उससे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने की आशंका है।
परिवार में मचा कोहराम
सलीम के परिवार में पत्नी रईसा, पांच पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी बच्चे अभी छोटे हैं। सलीम की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी रईसा गश खाकर गिर पड़ी। किसी तरह उसे संभाला गया। दूसरी ओर गोरखा के परिवार में पत्नी हिना और दो वर्ष का पुत्र है। हिना गर्भवती भी है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिले दो दोस्तों के शव
- घर से शाहजहांपुर जाने की बात कहकर निकले थे
- परिजनों और पुलिस ने ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई