{"_id":"6830b695285cdf22710e9531","slug":"10-stolen-bikes-recovered-four-criminals-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131715-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चोरी की 10 बाइक बरामद, चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चोरी की 10 बाइक बरामद, चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। वाहनों की जांच अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को बाइक समेत पकड़ लिया। उससे मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को टड़ियावां पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस बाइकें बरामद की हैं।
टड़ियावां थाने के उपनिरीक्षक अभिषेक यादव और सिपाही मोहित वन क्षेत्र में वाहनों की जांच का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उससे मिली जानकारियां उच्चाधिकारियों को दी गईं। इसके बाद सर्विलांस और स्वाट टीम ने भी पूरे मामले की जांच में लग गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने टड़ियावां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी अजीत और कन्हैया, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनामऊ निवासी विजय बहादुर और बघौली थाना क्षेत्र के गदनपुर कुईयां निवासी सत्यनाम को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी निशानदेही पर शहर कोतवाली क्षेत्र में कंपनी गार्डन के बाहर से बीती 20 मई को चोरी हुई बाइक बरामद की गई है। साथ ही शहर में सब्जी मंडी से 21 मई को चोरी हुई टड़ियावां निवासी शख्स की बाइक भी बरामद हुई है। सब्जी मंडी से ही 21 मई को ही चोरी धियर मोहलिया निवासी युवक की बाइक भी पुलिस ने इनकी निशानदेही पर बरामद की है। 19 अप्रैल को बेनीगंज के शुक्लापुर निवासी युवक की कालाआम बाजार से चोरी हुई बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। कुल 10 बाइकें बरामद हुई हैं। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र की सात और टड़ियावां थाना क्षेत्र से चोरी हुई तीन बाइकें शामिल हैं।
विज्ञापन
इनसेट
एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र, सीओ हरियावां को शाबासी
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शातिर पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले उपनिरीक्षक अभिषेक यादव और सिपाही मोहित वन काे प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी ने बताया कि सीओ हरियावां संतोष सिंह के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई हुई है। सीओ ने भी सराहनीय कार्य किया है।