{"_id":"6a00bf1368abdc0c5e009b1c","slug":"yuva-eds-royals-won-the-match-by-three-wickets-hapur-news-c-135-1-hpr1003-141193-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवाईडीएस रॉयल्स ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवाईडीएस रॉयल्स ने तीन विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
युवाईडीएस क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाते विजेता टीम के खिलाडी। संवाद
हापुड़। युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रविवार को इंटर अकादमी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें युवाईडीएस रॉयल्स ने युवाईडीएस नाइट राइडर्स को तीन विकेट से मात दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए युवाईडीएस नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने 35.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए, इसमें तनवीर ने 50 रन, मयंक वर्मा ने नाबाद 63 रन, गुलशन ने 23 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यशवर्धन ने 7.5 ओवर में 39 रन देकर चार विकेट, मुशाहिब ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट, मोहम्मद माज ने छह ओवर में 34 रन देकर दो विकेट, हर्षित कुमार ने एक विकेट झटका।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे युवाईडीएस रॉयल्स के खिलाड़ियों ने 29 ओवर में ही सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया, इसमें मोहम्मद माज ने नाबाद 82 रन, यशवर्धन ने 64 रन, आरव सारस्वत ने 21 रन का योगदान दिया। युवाईडीएस नाइट राइडर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने पांच ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट, तनवीर ने आठ ओवर में 55 रन देकर दो विकेट, कार्तिक पाल ने एक विकेट हासिल किया। मैच में मोहम्मद माज को मैन ऑफ द मैच व तनवीर को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में तनवीर मैन ऑफ द सीरीज, फैजा चौधरी बैटर ऑफ द टूर्नामेंट, मोहम्मद माज को बेस्ट बॉलर, रौनक सिंह को बेस्ट विकेट कीपर, कार्तिक बंसल को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया गया। इस मौके पर संजय गहलौत, पीयूष बालियान, शाहबाज आदि मौजूद रहे।