फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youths get jobs.

युवकों को मिलेंगे रोजगार, किसानों को उनका हक

Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 04 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Youths get jobs.
बोले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकारें सिर्फ नफरत की राजनीति करती हैं, दंगा फैलाने से अलग इनकी कोई सोच नहीं है। भाजपा ने जनता को हमेशा धोखा ही दिया है। वहीं अखिलेश सरकार ने तो झूठ बोलने की कसम खाई हुई है।

विज्ञापन


परिवार की लड़ाई के चक्कर में वह जनता के हित को भूल चुके हैं। इस विधानसभा चुनाव में जनता सपा-कांग्रेस गठबंधन, भाजपा और बसपा सरकार को कड़ा जवाब देगी। रालोद की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार और किसानों को उनका हक मिलेगा।  
विज्ञापन


चौधरी अजीत सिंह शनिवार को बुलंदशहर रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में फिर से लोगों को छलने की योजना बना ली है। सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के खातों में 15 लाख रुपये देने, दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाने का वायदा किया था,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्हें विदेश यात्रा के अलावा देश की स्थिति नजर नहीं आ रही है। मेरठ में प्रधानमंत्री की रैली पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा कर रहे हैं, लेकिन बजट में इसका कोई उल्लेख ही नहीं किया गया। उन्होंने भाजपा को ‘भारतीय जुमला पार्टी’ बताया।

सपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों का 50 हजार रुपये तक कर्ज माफ करने, मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देने का वायदा किया था, अब सरकार का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन यह वायदे अभी तक ठंडे बस्ते में पड़े हैं।

बसपा और कांग्रेस की राजनीति तो खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकदल की लहर फिर शुरू हो रही है। इस चुनाव में रालोद सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगा। नवयुवकों को रोजगार मिलेंगे, किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से हापुड़ से विधानसभा प्रत्याशी अंजू मुस्कान के पक्ष में मतदान की अपील की।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकचंद त्यागी ने कहा कि हमें फिर से उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों वाली सरकार चुननी होगी। प्रत्याशी अंजू मुस्कान ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस आशा के साथ उन्हें प्रत्याशी बनाया है,

वह लोगों के बीच पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगी और रालोद की झोली में हापुड़ विधानसभा सीट डालने का कार्य करेंगी। इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने रालोद के पक्ष में मतदान का प्रण लिया। जनसभा की अध्यक्षता हाजी असरफ और संचालन अजयवीर सिंह व लेखराज प्रधान ने किया।


इस मौके पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर गुर्जर, जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, गौरव प्रताप, सोनी सिंह, डॉ. एसपी सिंह, नितिन बाना, हेमंत मिश्रा, डॉ. नजमुद्दीन, योगेश जाखड़, मनोज तेवतिया, फरमान, प्रोफेसर अब्बास अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed