{"_id":"690990089166920f630a5e20","slug":"youth-stabbed-to-death-at-canteen-in-hapur-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में सनसनीखेज वारदात: कैंटीन में आए युवकों का एक कर्मी से हुआ विवाद... चाकू घोंपकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में सनसनीखेज वारदात: कैंटीन में आए युवकों का एक कर्मी से हुआ विवाद... चाकू घोंपकर मार डाला
Tue, 04 Nov 2025 11:03 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:03 AM IST
सार
चाकू लगने से अरमान घायल हो गया। अरमान को लहूलुहान दशा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हापुड़ जिले के थाना देहात क्षेत्र में सोमवार की देर रात किठौर रोड पर एक दुकान के पास कहासुनी बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना देहात क्षेत्र के गांव असौडा में इमरान के बेटे 25 वर्षीय अरमान का निकाह छह महीने पहले ही हुआ था। बताया गया है कि अरमान थाना देहात अंतर्गत किठौर रोड पर एक शराब के ठेके पास स्थित कैंटीन पर ही काम कर रहा था। कैंटीन अरमान के रिश्तेदार की है, जबकि अरमान के पापा भी पास में एक शोरूम में थे।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया गया है कि सोमवार की रात आठ बजे गांव के तीन युवक कैंटीन पर आए थे और उनकी अरमान से कुछ बात हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें युवकों में से किसी ने अरमान के चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से अरमान घायल हो गया। अरमान को लहूलुहान दशा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।