फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth killed by uncontrollable bus.

बेकाबू बस की टक्कर से युवक की मौत

Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by uncontrollable bus.
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर रोड स्थित जदीद चौकी के पास बेकाबू बस की टक्कर से स्कूटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस से कूदकर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। नंबर के आधार पर बस मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गाजियाबाद स्थित मुरादनगर के गांव काकड़ा निवासी हरीश पुत्र ओमप्रकाश बर्तनों की फेरी लगाकर बर्तन बेचने का कार्य करता था। मंगलवार को वह अपने रिश्तेदार राजीव के साथ स्कूटर से हापुड़ में बर्तनों का आर्डर देने के लिए आया था।
विज्ञापन


बाजार से लौटते वक्त बुलंदशहर रोड पर जदीद पुलिस चौकी के पास हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने स्कूटर में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजीव घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली पहुंचे मृतक के परिजनों ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।

नेशनल हाईवे पर निजामपुर के पास मंगलवार दोपहर सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में चालक सहित पांच यात्री घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिलखुवा निवासी सलीम हापुड़ से पिलखुवा तक ऑटो चलाता है।

मंगलवार दोपहर वह सवारियों से भरा ऑटो लेकर पिलखुवा से हापुड़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में निजामपुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सलीम, यात्री प्रदीप, मनोज बाबूगढ़, सुमित, सुखबीर मसूरी घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत सवारियों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

दिल्ली हापुड़ रेलवे ट्रैक पर छिजारसी फाटक के पास मंगलवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल धौलाना सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर हापुड़ रेफर कर दिया गया। युवक बेसुध है, इसलिए उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे छिजारसी फाटक के आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक को गिरते हुए देखा तो शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास के लोग तुरंत एकत्रित हो गए और युवक को लेकर सीएचसी धौलाना पहुंचे।

कोतवाल ने बताया कि युवक ट्रेन से गिरकर घायल हुआ था। उसकी हालत गंभीर है। उसकी जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। फोटो से उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।        

तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आकर अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को दो बच्चियां घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हापुड़ में मोहल्ला गंगापुरा के सामने सड़क पर एक तेज रफ्तार ऑटो आ रहा था।

तभी एक बच्ची ऑटो की चपेट में आकर जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

वहीं गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार सुबह एक बेलगाम ऑटो ने घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को टक्कर मार दी। घायल को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है।

गढ़ के मौहल्ला मीरा रेती निवासी चंदरु की तीन वर्षीय बेटी अर्चना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान ब्रजघाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बच्ची को टक्कर मार दी।


इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ऑटो चालक को दबोच लिया और उसकी धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दी। एसआई ने बताया कि बच्ची का इलाज चल रहा है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed