{"_id":"686aa37608b549c5ab048e74","slug":"youth-died-in-car-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126944-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अनियंत्रित कार की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अनियंत्रित कार की चपेट में आकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sun, 06 Jul 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:55 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में किठौर रोड पर किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर दोस्त के घर के बाहर खड़े शाहजवान (24) को टक्कर मारते हुए पलट गई। इस दौरान शाहजवान समेत कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शाहजवान को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने हापुड़-किठौर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर जल्दी ही जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया।
गांव टियाला निवासी शाहजवान रविवार की दोपहर खाना खाकर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव निवासी अपने दोस्त मोहसिन से मिलने गए थे। दोस्त से मिलकर वह घर के बाहर खड़े हुए थे। इसी बीच गांव सूदना निवासी अपने दोस्त देव की ट्यूबवैल पर नहाकर कार से घर लौट रहे कार्तिक निवासी मोहल्ला शिवपुरी, विकास निवासी मोहल्ला अतरपुरा, कृष्णा निवासी मोहल्ला देवलोक कॉलोनी व कुणाल निवासी स्वर्ण आश्रम रोड की कार ने ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर मील का पत्थर, विद्युत पोल को तोड़ते हुए शाहजवान को टक्कर मार दी।
इस दौरान शाहजवान, कृष्णा, कार्तिक व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही शाहजवान के परिजन समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शाहजवान ने पहले ही दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित होकर हापुड़-किठौर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि कार सवार तीन युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
आठ माह पहले हुआ था शाहजवान का निकाह
पिता सावेज ने बताया कि उनके पुत्र शाहजवान का निकाह आठ माह पहले ही जिला गाजियाबाद के गांव त्यौड़ी निवासी रहनूमा के साथ हुआ था। शाहजवान की मौत की खबर से उनकी पत्नी बेसुध हो गई थी और पिता के साथ-साथ मां शाहना, बड़ी बहन मुस्कान, छोटे भाई सादाब व छोटी बहन जीनत का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि शाहजवान उनके बड़े पुत्र थे और उनके साथ मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।
ग्रामीणों ने की गति अवरोधक लगवाने की मांग
हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव स्थित हापुड़-किठौर मार्ग पर जाम लगाते हुए प्रशासन से गति अवरोधक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गति अवरोधक न होने से लोग वाहन तेजी से चलाते हैं। जबकि गांव के मुख्य मार्ग पर बुजुर्ग, छोटे-छोटे बच्चों व महिलाओं को अधिक आवागमन रहता है। कई बार यहां हादसे भी हुए हैं।