फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth died

Hapur News: देहरा में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 19 Feb 2025 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 19 Feb 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
youth died
धौलाना। बुधवार को गांव देहरा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार गांव करनपुर जट्ट स्थित नटों की मंढैया निवासी श्यामू नायक (28) की मौत हो गई, जबकि साथी सुखबीर घायल हो गया। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और चालक की गिरफ्तार न होने का आरोप लगाते हुए पहले थाने के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में धौलाना चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ स्तुति सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन


मृतक के भाई पप्पन नायक ने बताया उनके भाई श्यामू गाजियाबाद स्थित विजय नगर में कूकर बनाने वाली फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे जब वह देहरा गांव में रिलायंस ऑफिस के पास पहुंचा तो कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें श्यामू और उनका साथी सुखबीर घायल हो गए।
विज्ञापन


कैंटर चालक वाहन को लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पहले शेखपुर खिचरा के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर श्यामू को पिलखुवा रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। श्यामू नायक पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पत्नी रविता और बेटी अन्नू और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। चालक की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के बाहर हंगामा किया। इसके बाद शव को धौलाना चौक पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ अनीता चौहान मौके पर पहुंची और गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed