फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youngman sheding in ganga rever, finding diver

गंगा में बहा युवक, तलाश में गोताखोर

Sun, 07 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Sun, 07 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
youngman sheding in ganga rever, finding diver
ब्रजघाट गंगा में शनिवार को दोस्तों के साथ स्नान के दौरान दिल्ली निवासी एक युवक बह गया। हालांकि अभी तक उसका पा नहीं चला है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही युवक के परिजन ब्रजघाट पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश में जुटे हैं। दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में रहने वाले शंकर प्रसाद का बेटा राकेश कुमार (26) शनिवार को दोस्त मंजीत, विपिन और मोनू के साथ जिला बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में जा रहा था।

 बताया गया है कि दोपहर करीब एक बजे सभी ब्रजघाट तीर्थनगरी में गंगा स्नान के लिए गए। सभी नाव में सवार होकर गंगा में रेतीले टापू पर पहुंच गए और स्नान करने लगे।
विज्ञापन


यहां पानी का तेज बहाव होने से चारों दोस्त डूबने लगे। उनकी चीख पुकार सुनकर नाव चलाने वाले मल्लाह विनोद, काले, दीपचंद ने विपिन, मंजीत और मोनू को तो बचा लिया, लेकिन राकेश पानी के तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों की सूचना पर राकेश के परिजन बिलखते हुए देर शाम को ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे और निजी गोताखोर के मदद से राकेश की खोजबीन में लगे हुए हैं।

समाचार लिखे जाने तक राकेश का पता नहीं चल पाया था। चौकी इंचार्ज एक निर्वाल ने बताया कि गंगा में डूबा युवक और उसके दोस्त टैक्सी चलाते हैं।

सभी बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहे थे। घटना स्थल गजरौला चौकी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां की पुलिस गंगा में युवक की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed