फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man defrauded of 6.09 lakh under the pretext of online investment.

Hapur News: ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर युवक से 6.09 लाख रुपये की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Young man defrauded of 6.09 lakh under the pretext of online investment.
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीकरीम निवासी रवि कुमार से साइबर ठगों ने ऑनलाइन निवेश का झांसा देकर 6.09 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब रुपये निकालने के लिए साइबर ठग कंपनी का स्टोर फ्रीज करते हुए युवक दो लाख रुपये अतिरिक्त जमा कराने का लगातार दबाव बना रहे हैं। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने युवक की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रवि कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पहले दिल्ली निवासी अनीता ने उसे इजिस्टोरप्रो डॉट कॉम नाम की कंपनी के बारे में बताया था। महिला ने कंपनी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का उसे झांसा भी दिया। महिला की बातों पर विश्वास कर उसने कंपनी में 6.09 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद रुपये निकालने की मांग पर आरोपी महिला व उसके साथियों ने उसका स्टोर फ्रीज कर दिया।
विज्ञापन

कंपनी से रुपये निकालने की एवज में आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की। कई बार रुपये निकालने की मांग करने पर आरोपी उस पर अतिरिक्त दो लाख रुपये कंपनी में जमा करने का लगातार दबाव बना रहे हैं। ठगी का एहसास होने पर वह थाना साइबर क्राइम पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि युवक की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed