{"_id":"61f3e4b1a9b6c215ba7edcc7","slug":"yogi-adityanath-said-earlier-development-of-graveyard-we-protected-and-respected-25-crore-people-in-hapur-up-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: हापुड़ में सीएम योगी बोले- पहले कब्रिस्तान का होता था विकास, हमने 25 करोड़ जनता की सुरक्षा और सम्मान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: हापुड़ में सीएम योगी बोले- पहले कब्रिस्तान का होता था विकास, हमने 25 करोड़ जनता की सुरक्षा और सम्मान की
Fri, 28 Jan 2022 06:12 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गांव भदस्याना में प्रभावी मतदाता संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनकी टोपी मुजफ्फरनगर के सचिन और गौरव के खून से दागदार हो वह ईमानदार नहीं हो सकते।
विज्ञापन
हापुड़ में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के नाम पर कब्रिस्तान का विकास होता था। पिछली सरकार की विकास की कोई सोच नहीं थी, विकास का मतलब केवल भाई भतीजा, बुआ बहन का विकास करना था। जबकि हमारी सोच प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विकास, सुरक्षा और सम्मान की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गांव भदस्याना में प्रभावी मतदाता संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिनकी टोपी मुजफ्फरनगर के सचिन और गौरव के खून से दागदार हो वह ईमानदार नहीं हो सकते। आज ये लोग जनता को गुमराह करके लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलायन और मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं। पहले कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी, आस्था के साथ खिलवाड़ की जाती थी। हमने आस्था का सम्मान किया और राम मंदिर का भव्य निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन
सपा सरकार में विकास नहीं था। पांच साल में अपराधियों को बुलडोजर चला कर जेल भेजा जा रहा है। आज अपराधी गले में तख्ती डालकर खुद थाने पहुंचकर कहता है कि मुझे सब्जी बेचनी है। पहले सरकार में गरीब भूख से मरता था बेटी स्कूल नहीं जाती थी। आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने विकास के मुद्दे पर कहा कि जितना पिछली सरकारों का कुल बजट होता था, उससे ज्यादा हमने किसानों को विभिन्न योजनाओं में लाभ पहुंचाया है। किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन