फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Yoga training given to NCC cadets

Hapur News: एनसीसी कैडेट्स को दिया योग का प्रशिक्षण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Yoga training given to NCC cadets
गढ़मुक्तेश्वर। शाहपुर मार्ग पर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे 38 यूपी बटालियन, एनसीसी हापुड़ के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कैडेट्स को योग व ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया। सहज योग मेडिटेशन संस्था से आए प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को योग व ध्यान के बारे में बताया।
विज्ञापन

ध्यान विशेषज्ञ अमित पंजाबी और उनकी टीम ने भारतीय विरासत योग एवं मेडिटेशन पर आधारित विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। अमित पंजाबी ने कहा कि सभी के लिए ध्यान और योगाभ्यास बेहद जरूरी है। कैंप कमांडेंट कर्नल वैजयंत शारदा ने कहा कि कैडेट्स में शारीरिक एवं मानसिक संतुलन के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए भारतीय ऋषि परंपराओं की पूंजी योग एवं ध्यान एक संजीवनी उपाय है।
विज्ञापन

एसएम संजय धामा ने कहा कि मन और शरीर को शांत करने, एकाग्रता बढ़ाने की यह एक अद्भुत प्रक्रिया है। नियमित रूप से केवल 10 से 15 मिनट का मेडिटेशन आपके मस्तिष्क को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। जिससे तनाव कम होता है, कार्यक्षमता बढ़ती है, नींद बेहतर होती है और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस दौरान कपिल बिसला, योगेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सत्येंद्र सेहरावत, संतोष कृष्ण, प्रिया पंजाबी, पूजा पांचाल, अनन्या पंजाबी, दर्श पंजाबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed