{"_id":"6627ec451a24a3f9b60cc5c3","slug":"women-died-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109865-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत
Tue, 23 Apr 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बनखंडा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मां-बेटा बुलंदशहर के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दिल्ली स्थित शाहदरा के मोहल्ला विवेकानंद छज्जूपुरा निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि वह अपनी मां दयावती (75) के साथ मंगलवार की दोपहर बाद जिला बुलंदशहर के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन कर कार से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार गांव बनखंडा गांव के पास पहुंची तो नींद की झपकी आने पर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे व उसकी मां को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ जड़ से उखड़ गया और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे में अन्य कोई वाहन चपेट में नहीं आया। नींद की झपकी के कारण दुर्घटना होना बताया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।