{"_id":"69e5d40c5fb0195ad3083fe0","slug":"women-create-ruckus-in-protest-against-smart-meter-installation-block-highway-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्मार्ट मीटर पर हंगामा, महिलाओं ने किया हाइवे जाम, डंडे लेकर पहुंची; बिजली दफ्तर पर अधिकारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्मार्ट मीटर पर हंगामा, महिलाओं ने किया हाइवे जाम, डंडे लेकर पहुंची; बिजली दफ्तर पर अधिकारी गायब
Mon, 20 Apr 2026 12:51 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
पिलखुवा में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मोहल्ला गढ़ी की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और हाइवे पर जबरदस्त जाम लगाकर हंगामा किया गया। सोमवार को मोहल्ला गढ़ी की महिलाएं एक्सईएन कार्यालय पहुंचीं, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
इससे भड़की महिलाएं सीधे हाइवे पर पहुंच गईं और दोनों ओर से मार्ग जाम कर दिया। हाथों में डंडे लेकर आई महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि पांच दिन पहले महिला अधिकारी से मुलाकात में आश्वासन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर यह कदम उठाया गया। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन