फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman wanted in Gulzar murder case arrested

Hapur News: गुलजार हत्याकांड में वांछित महिला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Woman wanted in Gulzar murder case arrested
सिंभावली। पुलिस ने गांव अनुपुर डिबाई में हुए हत्याकांड में शामिल महिला को दो महीने बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि 24 मार्च की शाम मस्जिद से लौटने के दौरान गांव अनुपुर डिबाई के पूर्व प्रधान गुलजार की पैसों के लेनदेन को लेकर उसके भतीजे गुलफाम ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें एक व्यक्ति रफीक भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में मृतक के जीजा छोटे निवासी गांव फुलड़ी की तहरीर पर मुख्य आरोपी गुलफाम, मोहसीन, मारुफ, हकीकत और सोना के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और षड्यंत्र रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शीलेष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गुलफाम, मोहसीन, मारुफ और हकीकत को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन गुलफाम की मां सोना फरार चल रही थी। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम ने सोना को हरोडा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed