{"_id":"6461192870cbde4078016754","slug":"woman-miscarried-due-to-beating-of-husband-hapur-news-c-30-1-106692-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पति, ससुरालियों की पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पति, ससुरालियों की पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। जनपद मेरठ निवासी एक व्यक्ति ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। तहरीर में व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी भतीजी के पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर भतीजी की पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर को आधार पर मामले की जांच कर रही है।
थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी आरिफ ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की मौत हो गई है। बेटी निशाद का निकाह करीब डेढ़ साल पहले जनपद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर गर्भवती निशाद काफी समय से सिंभावली में अपने परिवार के लोगों के पास आ गई। 13 मई की शाम आरोपियों ने जान से मारने की नियत से निशाद पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसके गर्भ में पल रहा सात माह के बच्चे की मौत हो गई।
पीड़ित का कहना है कि इस बारे में जब उसे जानकारी मिली, तो वह अपनी भाभी और निशाद के मामा समेत अन्य परिजनों को लेकर नाहल पहुंचा। उन्होंने आरोपियों से निशाद को अपने साथ ले जाने के लिए कहा, तो आरोपी पक्ष ने अभद्रता करते हुए उनकी भी पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मृत बच्चे का भी गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया। जिसके बाद कोई भी कार्रवाई करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित ने तहरीर देते हुए भतीजी के पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी शीलेष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।