{"_id":"5713e2454f1c1ba13210fd98","slug":"with-the-construction-of-elevated-corridors-jammed-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण से शहर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के चलते लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के चलते रविवार दोपहर नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
इन दिनों पिलखुवा में एलिवेटिड कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। यहां रोजाना जाम लगता है।
रविवार दोपहर एक बजे एक बार फिर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जल्दी जाम से निकलने के चक्कर में कई लोगों की आपस में कहासुनी तक हुई। कोतवाली पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। करीब दो बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
स्याना रेलवे फाटक पर दिनभर लगा जाम
गढ़-स्याना रोड के रेलवे फाटक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। स्याना चौपला के फ्लाई ओवर और पुराने दिल्ली रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अधर में है। वाहनों के दबाव के चलते स्याना फाटक पर आए दिन जाम लगता है। फाटक से 24 घंटे में 80 से भी अधिक ट्रेनें निकलती हैं।
विज्ञापन