फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wires burnt out; power supply disrupted for an hour and a half.

Hapur News: तार जले, डेढ़ घंट ठप रही बिजली आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wires burnt out; power supply disrupted for an hour and a half.
बंद पड़ा अतरपुरा बिजलीघर। संवाद
हापुड़। गर्मी में ऊर्जा निगम के घटिया तार जल रहे हैं। गांधी विहार में 15 घंटे के अंदर तीन बार तार टूटा। आरोप है कि अधिकारियों ने फोन तक नहीं उठाया। इसके विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के चलते टाऊन हॉल बिजलीघर भी डेढ़ घंटे तक ठप रहा। वोल्टेज घटने से ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप हुए। ऐसे में सप्लाई नहीं मिलने से लोगों का बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

अतरपुरा बिजलीघर से अतरपुरा, गोल मार्केट, स्वर्ग आश्रम रोड, त्यागीनगर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, कृष्णा गली, नवीकरीम, पक्का बाग, चौपला, सब्जी बाजार, चंडी रोड, सर्राफा बाजार, बराही मोहल्ला, मंडी पाटिया, प्रेमपुरा, शिवपुरी, रेलवे रोड, पंजाबी कॉलोनी, रेवती कुंज, पटेल नगर, राधापुरी, सूरज गंज, तारा मिल कॉलोनी आदि को सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन


सुबह करीब 9 बजे अचानक बिजलीघर ठप हो गया, आनंद विहार स्थिति 220केवी बिजलीघर पर अवर अभियंता ने संपर्क किया तो पता चला बीच में कहीं लाइन में फाल्ट हुआ है। इसकी पेट्रोलिंग की जाए, लाइनमैनों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट दुरुस्त किया। करीब साढ़े दस बजे बिजलीघर की सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार में रात करीब 12 बजे तार टूट गया। इस कारण पूरे मोहल्ले की सप्लाई बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में ही बिजलीघर पर फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
सभासद पवन ने बताया कि अवर अभियंता को फोन किया,उन्होंने भी नहीं उठाया। रातभर लोग परेशान हुए, इसके बाद शुक्रवार की सुबह और फिर दोपहर में तार टूटा। 15 घंटे के अंदर तीन बार घटिया तार के टूटने से लोग खासे परेशान हुए। प्रदर्शन करने वालों में शेखर शर्मा, फिरोज खान, जीत बहादुर, पप्पू शर्मा, कृष्ण चौधरी आदि रहे।



कोटहाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट के कारण टाऊन हॉल बिजलीघर की आपूर्ति बाधित रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारू कराई गई। जिन क्षेत्रों में फाॅल्ट हो रहे हैं, तत्काल टीम भेजकर राहत दिलाई जा रही है। - देवेश कुमार, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed