{"_id":"5818a0c84f1c1bac314364b8","slug":"wire-spark-six-acres-of-crop-burning","type":"story","status":"publish","title_hn":" तार की चिंगारी से छह बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार की चिंगारी से छह बीघा फसल जली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
छह बीघा फसल जली
- फोटो : अमर उजाला
कांवी गांव में बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी से सोमवार शाम एक किसान की छह बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसान का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अफसर खेत के ऊपर से गुजर रहे तार नहीं हटवा रहे हैं।
विज्ञापन
इससे उसे आए दिन नुकसान हो रहा है। इस संबंध में किसान ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव कांवी निवासी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन
आए दिन इस लाइन में फाल्ट से उनकी फसल को नुकसान होता है। कई बार इस संबंध में निगम अफसरों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम भी जर्जर तारों से निकली चिंगारी ने उनकी गन्ने की 6 बीघा फसल को राख कर दिया। इस संबंध में निगम अफसरों ने राहत का आश्वासन दिया था लेकिन अब वह बात करने को भी तैयार नहीं है।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्या ने कहा कि वह मामले की जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।