{"_id":"582dd0144f1c1b6136900695","slug":"winning-students-awarded-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में विजेता स्टूडेंट्स को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स में विजेता स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 17 Nov 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के डीआर इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें द्वितीय क्रीड़ा भारती खेल संगम और राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्कूल मैनेजर संदीप त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में 12 और 13 नवंबर को किया गया था। इसमें पूरे प्रदेश से चार हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
रस्साकशी में डीआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ में सलमान द्वितीय, 100 मीटर में अंशुल, दुर्वेश, मोहित, आरजू ने द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में साहिल ने द्वितीय, मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
ऊंची कूद में प्रिया द्वितीय, लंबी कूद में काजल प्रथम रहीं। वहीं, स्वाति ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम और लंबी कूद में द्वितीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रिंसिपल सोनू सिन्हा, उप प्रधानाचार्य संजय कौशिक, डॉ. सुषमा रानी, मनीराम कौशिक मौजूद रहे।
उधर, चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज की ट्रस्टी रेणुका चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वाति ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में रजत पदक हासिल किया।
मोनिका ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कॉलेज निदेशक डॉ. विजयवीर, प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, चंचल द्विवेदी, डॉ. गीता, विनीत मोहन ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया।