फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Will restore the system now in hospital.

फाइल खुली, अब बहाल होगी अस्पताल में व्यवस्था

Fri, 14 Oct 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 14 Oct 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Will restore the system now in hospital.
सिर्फ कागजों में चल रहा था अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

शहर के बीच चल रहे बदहाल नगर पालिका के एक मात्र अस्पताल का शुक्रवार को चेयरपर्सन समेत आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अस्पताल की हालत देख अफसर भी दंग रह गए। अब पालिका चेयरपर्सन ने अस्पताल की फाइल को ओपन करा लिया है।

विज्ञापन


चेयरपर्सन ने जल्द अस्पताल में व्यवस्था बहाल कराने का दावा किया गया है। गत शनिवार को अमर उजाला ने अस्पताल की बदहाली के संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गढ़ रोड पर करोड़ों की जमीन पर बना नगर पालिका का एक मात्र अस्पताल इन दिनों सिर्फ कागजों में ही दौड़ रहा है। तीन दशक पहले तक इस अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक पेंच व अव्यवस्थाओं के चलते शहरवासी अब इस अस्पताल को भूल चुके हैं। यहां मरीजों का इलाज तो दूर अब घुसने तक नहीं दिया जाता है। लोगों को गुमराह करने के लिए न तो अस्पताल का कोई बोर्ड है और न ही कोई चिकित्सक की प्लेट है।

बीते दिनों प्रेमपुरा निवासी पूर्व पालिका सदस्य किशन बाटला ने इस संबंध में डीएम से शिकायत कर मामले की जांच की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मालती भारती,

ईओ संजय मिश्रा और मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद अहमद ने अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल की बदहाली देखकर चेयरपर्सन और पालिका अफसर हैरान रह गए। अफसरों ने अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक और चार अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की।

अस्पताल में अव्यवस्था देखकर काफी हैरानी हुई। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाना हमारी प्राथमिकता है, फाइल की स्टडी की जा रही है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरस्त करा दिया जाएगा। मालती भारती, चेयरपर्सन नगर पालिका


अस्पताल में लंबे अरसे से तैनात चिकित्सक का आवास काफी बेहतर हालत में है। इस अस्पताल में रोगियों का सिर्फ रजिस्टर सही रखा जाता है, रोगियों की चिन्ता किसी को नहीं है। हालांकि, लोगों को पालिका अध्यक्ष के दौरे से कुछ उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed