फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   will not be trouble on Bhaiya Duj.

भैयादूज पर बहनों को सफर में नहीं होगी परेशानी

Mon, 31 Oct 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
will not be trouble on Bhaiya Duj.
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भैयादूज के अवसर पर बहनों को सफर में दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने तैयारी कर ली है। हापुड़ डिपो के अफसरों ने विभिन्न मार्गों पर हर 10 मिनट में बस चलाने का दावा किया है।

विज्ञापन


बहनों को सफर के दौरान परेशानी न हो इसलिए डिपो की अतिरिक्त बस सुविधा भी जारी रहेगी। दीपावली के मद्देनजर हापुड़ डिपो से बसों का संचालन काफी हद तक ठीक रहा। यात्रियों को बसों के इंतजार में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा।
विज्ञापन


डिपो के अफसर भैयादूज के अवसर पर बहनों को बेहतर बस सेवा देने की तैयारियों में जुट गए हैं। किठौर और मोदीनगर मार्ग पर बसों की संख्या 15-15 कर दी गई हैं। गढ़मुक्तेश्वर के लिए भी पांच अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ रोडवेज बस अड्डे से प्रत्येक 10 मिनट पर बस का संचालन होने व विभिन्न मार्गों पर भी हर 10 मिनट में यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध कराने का दावा डिपो के अफसर कर रहे हैं।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि दीपावली पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा मिली। भैयादूज पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed