{"_id":"57fa5f6a4f1c1b7c5228e027","slug":"will-get-full-compensation-if-the-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा मुआवजा मिलेगा तो होने देंगे काम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा मुआवजा मिलेगा तो होने देंगे काम’
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर फूटा गुस्सा
- फोटो : अमर उजाला
बिना मुआवजा दिए बाईपास रोड के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यवाही से ट्याला गांव के किसानों ने बैठक कर एनएचएआई का विरोध किया।दरअसल, एनएच-235 को मेरठ रोड से एनएच- 24 को जोड़ने के लिए फोर लेन बाईपास प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यह कैली से कटकर धीरखेड़ा, टियाला, असौड़ा, धनौरा, ददायरा, पटना मुरादपुर होता हुआ बाबूगढ़ के पास एनएच-24 पर जाकर जुड़ेगा। इसके लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। कुछ किसानों को मुआवजा भी दिया जा चुका है जबकि कुछ का बाकी है।
विज्ञापन
शनिवार को एनएचएआई के अधिकारी ट्याला पहुंचे और बाइपास को लेकर कार्यवाही करने लगे तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता कार्यवाही नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर इस मामले पर आगे की रणनीति तय की।
विज्ञापन
किसान विनोद कुमार ने कहा कि किसान पहले ही गन्ना भुगतान न मिलने से परेशान हैं। ऐसे में अब एनएचएआई उन्हें भूमि का मुआवजा भी समय से नहीं दे रही है। विरोध करने वालों में विनोद कुमार, हरशरण त्यागी, सुबोध त्यागी, चंद्रमोहन, ब्रह्मपाल, राजेन्द्र, भूले आदि मौजूद रहे।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके चतुर्वेदी का कहना है कि अधिकतर किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है। कुछ किसानों से इस संबंध में वार्ता चल रही है। सभी किसानों को मुआवजा देने के बाद ही उनकी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। शनिवार को केवल सर्वे के उद्देश्य से कुछ अधिकारी गांव में गए थे।