फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   whose head crown, decided today.

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज

Fri, 10 Feb 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 10 Feb 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
whose head crown, decided today.
मतदान - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा, इसका फैसला शनिवार को हो जाएगा। जिले के कुल 10,50,311 मतदाता वोटिंग कर तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 35 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रथम चरण के मतदान को लेकर जिले में हाई अलर्ट है।

विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। संवेदनशील बूथों पर पुलिस खास नजर रख रही है। जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर शनिवार को चुनाव होना है। सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। जिले में 444 मतदेय स्थलों पर बने 917 बूथों पर मतदान होना है।
विज्ञापन


इनमें से 358 बूथ संवेदनशील हैं। सभी बूथों पर बैरीकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन ने आरओ को निर्देश दिए हैं कि जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र में लगातार नजर बनाए रखें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों को पूरी तरह चौकस रहने के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि जिले में चुनाव के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लोग बेखौफ होकर स्वेच्छा से मतदान करें।

किसी भी प्रकार से किसी के दबाव या प्रलोभन में आने की आवश्यकता नहीं है। दबाव डालने या किसी भी प्रकार से चुनाव में व्यवधान डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ से जुड़ी गढ़ सीट पर शनिवार को होने वाली वोटिंग के मद्देनजर सर्किल का पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार देर शाम से गढ़-अमरोहा बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जनपद की तरफ से आने वाले वाहन और उनमें सवार लोगों पर नजर रखी जा रही है।

एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़वाने के साथ ही संदिग्ध लोगों की कड़ी निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वोटर पर्चियों का वितरण 10 फरवरी की देर शाम तक कराया गया है।

वोटर पर्ची के वितरण में किसी भी तरह की धांधली अथवा लापरवाही सामने आई तो बीएलओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


वोटिंग के बाद आप घर से बाहर जाने का प्लान न करें तो बेहतर होगा। वजह, चुनाव में ड्यूटी के कारण बसों की किल्लत है। ऐसे में आपको साधन के लिए भटकना पड़ सकता है। 11 फरवरी को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक

वोटिंग कराने के मकसद से निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कराया हुआ है, इसके चलतेे बाजार भी बंद रहेंगे। वोटिंग वाले क्षेत्रों से जुड़े जनपदीय बॉर्डर सील रहेंगे, हालांकि नेशनल हाईवे और लंबे रूटों को खुला रखना है।


पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को ड्यूटी पर पहुंचाने के लिए अधिकतर बसों को मतदान कार्य में लगाया गया है। ऐसे में वोटिंग करने के बाद बाहरी स्थानों का सैर सपाटा करने की बजाए घरों में रहना ही बेहतर होगा।

एसडीएम आरएन पांडेय का कहना है कि एंबुलेंस, दूध, फल, सब्जी और दवाओं से जुड़े वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed