{"_id":"57cc72c94f1c1be242317963","slug":"while-replacing-worn-electrical-cords-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर विद्युत तार बदलने के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर विद्युत तार बदलने के दौरान हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के दौरान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में जमकर विवाद हुआ। ग्राम प्रधान ने पूर्व प्रधान के बेटों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव अल्लाबख्शपुर लोहिया समग्र गांव में चयनित है।
विज्ञापन
जिसके तहत गांव में लगभग 30 साल पुरानी जर्जर हो चुकी बिजली की लाइन को बदलवाए जाने का काम चल रहा है। जिसके तहत रविवार को बिजली विभाग का ठेकेदार मजदूरों को साथ लेकर लाइन खिंचवा रहा था। ग्राम प्रधान फराहिम का आरोप है कि पूर्व प्रधान द्वारा ठेकेदार पर हरिजन बस्ती में पुराने तारों को ख्ंिाचवाने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
जिसके चलते ठेकेदार ने गांव में दूसरे स्थान से उतारे गए तार बस्ती में लगवाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर जब उसने पुराने तारों को लगाने का विरोध किया तो पूर्व प्रधान ने अपनेभाई और दो बेटों के साथ मिलकर उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
जिसका ग्रामीणों ने भी विरोध किया, तो पूर्व प्रधान के बेटों ने उसपर लाइसेंसी रिवाल्वर और राइफल से फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों का विरोध देखते हुए आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। ग्राम प्रधान फराहिम ने पूर्व प्रधान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए ब्रजघाट चौकी पर तहरीर दी है।
वहीं पूर्व प्रधान का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। फायरिंग और मारपीट करने का आरोप पूरी तरह निराधार है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।