फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   When they were stopped from making reels, the girls left their homes

Hapur News: रील बनाने से रोका तो घर छोड़कर चली गईं छात्राएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
When they were stopped from making reels, the girls left their homes
हापुड़। रील बनाने से रोकने पर घर छोड़कर गईं नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक स्कूल की आठवीं की दो छात्राओं को पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही छात्राओं को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है।
विज्ञापन

11 सितंबर की सुबह दोनों ही छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं लेकिन छुट्टी होने के काफी देर तक घर नहीं पहुंनीं। तब परिजनों पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों अगले दिन स्कूल पहुंचकर उनकी सहेलियों से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रील बनाने की उनसे बात की थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों छात्राओं के फोटो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ को भेजे। पुलिस भी परिजनों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने पूछताछ में बताया कि परिजनों की डांट से वह दोनों घर से चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed