फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Whats App.

दरोगा जी व्हाटस एप पर वीडियो भेजकर देंगे घटना की जानकारी

Mon, 05 Dec 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 05 Dec 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
Whats App.
व्हाटस एप - फोटो : Demo Pic

अब जिला पुलिस व्हाटस एप पर सक्रिय रहेगी। चौकी प्रभारी से लेकर अधिकारी तक व्हाटस एप पर सक्रिय होंगे। व्हाटस एप से ही उच्चाधिकारियों को घटनास्थल की जानकारी देंगे।

विज्ञापन


एसप अलंकृता सिंह ने चौकी प्रभारी सहित थाने में तैनात दरोगाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस तकनीक से एक ओर जहां आला अधिकारी हालात से वाकिफ हो सकेंगे, वहीं अधीनस्थ कर्मचारी अपनी लोकेशन नहीं छिपा सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में अभी तक वरिष्ठ अधिकारी ही अपने सीयूजी नंबरों पर व्हाटस एप का प्रयोग करते हैं। पुलिसकर्मियों को तकनीकी जानकारी देने के लिए थानों में जनरल डायरी से लेकर अन्य कार्यों के लिए थानों को कंप्यूटरीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फोन पर ही एफआईआर लिखवाने के निर्देश भी पुलिस अधिकारियों को मिले हैं। लोगों के बीच तक पुलिस को पहुंचाने के लिए शासन ने यूपी 100 की शुरुआत की है। इसके लिए पुलिस को जनता से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया सबसे बेहतर संचार माध्यम है।

अब प्रशासनिक अधिकारियों को दारोगा और चौकी प्रभारी को सरकारी नंबर देकर व्हाटस एप  चलाने का आदेश मिला है। कोई भी घटना होती है तो सबसे पहले बीट सिपाही और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचते हैं।

ऐसे में आला अधिकारियों तक सही जानकारी नहीं पहुंचने पर कई बार छोटा सा मामला भी बड़ा रूप ले लेता है। अब मोबाइल में फोटो व वीडियो बनाकर व्हाटस एप पर अपलोड करना होगा। जो सीधे एसपी सहित अन्य अधिकारियों के नंबर पर भेजी जाएगी।

अभी तक पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में घटना के तथ्यों को छुपाने या बदलने के आरोप लगते रहे हैं। जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है। साक्ष्यों में हेर फेर से आरोपियों को भी लाभ मिलता है।

पुलिस की इस कार्यप्रणाली से कई बार पीड़ित या खुद पुलिस को भी दिक्कत होती थी। लेकिन अब घटनास्थल के फोटो और वीडियो अधिकारियों को भेजने से पुलिसकर्मी मामला दर्ज करने में गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे।


साथ ही अपनी गलत लोकेशन बताने पर मामला पकड़ लिया जाएगा। संवेदनशील मामलों में हालात बिगड़ने की अधिक आशंका रहती है। व्हाटस एप द्वारा लगातार संदेश व वीडियो भेजने के समय से उनके घटनास्थल पर होने या न होने की जानकारी भी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed