{"_id":"5886379a4f1c1bbc7ecf4125","slug":"weavers-and-entrepreneurs-announced-will-not-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर व उद्यमियों का एलान, नहीं करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर व उद्यमियों का एलान, नहीं करेंगे मतदान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
नहीं करेंगे मतदान
- फोटो : अमर उजाला
पावरलूम उद्योगों के विद्युत कनेक्शन काटे जाने के विरोध में बुनकर और उद्यमियों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया है। मंगलवार से पीड़ित बुनकरों ने बुलंदशहर रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत कर ऊर्जा निगम के अफसरों पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों ऊर्जा निगम के अफसरों ने शहर में अभियान चलाकर 15 पावरलूम कारखानों के विद्युत कनेक्शन काट दिए थे। निगम अफसर संबंधित बुनकरों पर बकाया होने की बात कह रहे थे। जबकि, बुनकर बिल जमा करने का साक्ष्य दिखा चुके थे। सिर्फ वह पैसा बकाया था, जो सरकार से सब्सिडी के रूप में ऊर्जा निगम के खाते में पहुंचता है।
विज्ञापन
मामले में पहले भी कई बार बुनकर निगम अफसरों का घेराव कर चुके हैं। हथकरघा विभाग से पात्रता की श्रेणी में आने के संबंध में भी लिखवा कर निगम अफसरों को सौंप चुके हैं। बीते दिनों हथकरघा और बिजली निगम की संयुक्त टीम के निरीक्षण में भी पावरलूम कारखानों को पात्र माना गया था। इसके बावजूद भी कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को आईआईए के मंडल चेयरमैन अमन गुप्ता के नेतृत्व में बुनकरों ने बैठक कर मतदान के बहिष्कार का निर्णय लिया है, साथ ही बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान अमन गुप्ता, गुफरान, पुरुषोत्तम, नफीस अहमद, हाजी शाहीद, हाजी याकूब अंसारी आदि मौजूद रहे।
वहीं, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि हथकरघा और ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने जो जांच की थी, उसकी रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।