{"_id":"5887a2ce4f1c1b9e7dcf3e87","slug":"weaver-entrepreneurs-start-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकर-उद्यमियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकर-उद्यमियों का धरना शुरू
अमर, उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम द्वारा पावरलूम कारखानों के कनेक्शन काटे जाने के विरोध में मंगलवार को बुनकर व उद्यमियों ने बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि बुनकर और उद्यमी मतदान के बहिष्कार का एलान पहले ही कर चुके हैं। साथ ही बुनकर निगम अफसरों पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पावरलूम बुनकरों को सब्सिडी नहीं भेजने के कारण बिजली निगम ने बुनकर हाजी गुफरान अंसारी, नफीस अंसारी, शाहिद अंसारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिलशाद अंसारी, गुलफाम अंसारी, इरशा अंसारी, हेमंत अग्रवाल सहित 15 पावरलूम कारखानों के विद्युत कनेक्शन काट दिए थे।
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन कटने से वहां कार्य करने वाले सैकड़ों मजदूर भी बेरोजगार हो गए। उद्यमी अमन गुप्ता ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों से आग्रह किया गया था कि बुनकरों के स्तर पर तमाम बिल जमा है। सिर्फ सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी का पैसा अभी पावर कारपोरेशन के खाते में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
इसलिए उनके कारखानों के विद्युत कनेक्शन जोड़ दिए जाएं। बिजली निगम द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर बुनकरों ने भारतीय स्टेट बैंक के निकट बिजली निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
प्रदर्शनकारी पावरलूम बुनकरों का कहना है कि उनके बिजली कनेक्शन जुड़ने के बाद ही चुनाव में मतदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव बाद बिजली निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि उन्होंने संयुक्त जांच की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि कारखानों के कनेक्शन काटे जाने के संबंध में जानकारी मांगी गई है। जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।