फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather change

Hapur News: धूल भरी हवाओं ने दिनभर किया परेशान

Thu, 06 Feb 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
weather change
हापुड़। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। कभी बूंदाबांदी तो कभी चटक धूप खिल रही है। पिछले दो दिन से तेज हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज हवाओं ने परेशान किया। जिससे सड़कों पर धूल उड़ती नजर आई। दिन में अधिकतम 21 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी हवा चली।
विज्ञापन


तेज हवा के कारण दो पहिया वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। धूप सेंकने के लिए घरों की छतों और पार्कों में बैठे लोग ज्यादा देर तक तेज हवा का सामना नहीं कर सके। शाम को सूरज ढलने के बाद फिर से सर्द हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि तेज हवाओं का प्रकोप अभी कुछ दिन जारी रहेगा। शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी का भी अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 10 डिग्री, रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 10 डिग्री, सोमवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 11 डिग्री, मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 12 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed