फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   we should not eat any medicine

‘हमें नहीं खिलाई गई कोई दवा’

Sat, 20 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
we should not eat any medicine
नेशनल डिवार्मिंग डे की सफलता की पोल बच्चों ने खोल दी है। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने बताया कि उन्हें पेट के कीड़े मारने के लिए कोई दवा नहीं खिलाई गई है।
विज्ञापन


वहीं कई स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि स्कूल में दवा का स्टॉक ही नहीं पहुंचा। पेट में कीड़ों से बच्चों में खून की कमी, कमजोरी, कुपोषण, शारीरिक व मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन


इन समस्याओं से राहत दिलाने के मकसद से सरकार ने 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय लिया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 फरवरी को एक से लेकर 19 साल तक के बच्चों को डिवार्मिंग की दवा खिलाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके प्रचार प्रसार के लिए भी शासन ने लाखों रुपये का बजट स्वीकृत किया था। 10 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कृमि मुक्ति दिवस की शत प्रतिशत सफलता का दावा किया।

लेकिन सचाई यह है कि बेसिक स्कूलों के अधिकांश बच्चों को यह दवा नहीं खिलाई गई। शासन ने छूटे बच्चों को 15 फरवरी को दवा खिलाने के निर्देश जारी किए थे।

लेकिन स्वास्थ्य अफसर शासन के इस आदेश को भी ठेंगा दिखा गए। नाम न छापने की शर्त पर नगर के कई बेसिक स्कूलों के शिक्षकों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाओं का स्टॉक ही उपलब्ध नहीं कराया गया। इसलिए बच्चों को दवा नहीं दी गई।


कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत मुख्यत: देहात अंचल के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा खिलाई गई थी। शहर के कुछ स्कूलों में ही दवा दी गई थी। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में जल्द ही बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। - डॉ. अवधेश कुमार, सीएमओ

10 फरवरी को माता-पिता ने स्कूल में दवा खाने की बात कह भेजा था। लेकिन स्कूल में दवा नहीं खिलाई गई। - शायमा, छात्रा

स्कूल में शिक्षकों ने बताया था कि 10 फरवरी को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। लेकिन उन्हें किसी ने दवा नहीं खिलाई। - ऊषा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed