{"_id":"64b2d4990bbdafa413065176","slug":"water-level-of-ganga-increases-hapur-news-c-306-1-gha1001-247-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा का जलस्तर 19 सेमी बढ़ा, यलो अलर्ट का निशान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा का जलस्तर 19 सेमी बढ़ा, यलो अलर्ट का निशान पार
Sat, 15 Jul 2023 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बिजनौर बैराज से डिस्चार्ज के चलते गढ़ क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं निचले जंगल में पानी भरने से ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारे की किल्लत होने लगी है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 19 सेमी. बढ़ गया और यलो अलर्ट के निशान को पार कर दिया। वहीं, पशु चिकित्सा विभाग ने खादर क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण कर पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया।
पहाड़ी क्षेत्रों की बारिश और बिजनौर बैराज से भारी मात्रा में डिस्चार्ज के चलते एक सप्ताह से ब्रजघाट गंगा का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा था। शुक्रवार की शाम तक जलस्तर घटकर 198.56 मीटर तक पहुंच गया। लेकिन शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार शनिवार की देर शाम तक जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे जलस्तर फिर से 198.75 मीटर के निशान पर है। यैलो अलर्ट 198.73 मीटर पर है, इस समय गंगा यलो अलर्ट से दो सेंटीमीटर ऊपर है। जिसे लेकर एक बार फिर खादर के ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
चारे की किल्लत बढ़ने लगी
जलस्तर बढ़ने से कुदैनी की मढैय़ा समेत तटीय गांवों के निचले जंगल में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों के सामने पशुओं के चारे की किल्लत बन गई है। यदि जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही, तो जल्द ही पशुओं के लिए चारा लाना किसानों के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
पशुओं का होगा टीकाकरण
शनिवार को उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन के नेतृत्व में टीम ने चक लठीरा, गड़ावली, शेरा कृष्णावाली, अब्दुल्लापुर, साकरपुर, रामपुर न्यामतपुर समेत अन्य गांवों में पहुंचकर पशु पालकों से वार्ता की। जिन्होंने पशुओं के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। डिप्टी सीवीओ ने बताया कि अधिकांश गांवों में पशुओं का टीकाकरण करा दिया गया है। इसके बावजूद भी छूटे पशुओं का टीकाकरण जल्द कराया जाएगा। इसके अलावा आपात स्थिति के लिए भूसा विक्रेताओं से भी वार्ता की गई है। बाढ़ की स्थिति में 500 से 700 क्विंटल भूसा और ढाई सौ से 300 क्विंटल हरा चारा पशुपालकों को उपलब्ध कराया दिया जाएगा।
बाढ़ से निपटने की सभी तैयारी पूरी
यलो अलर्ट पार होने के बाद भी बाढ़ की संभावना काफी कम है, इसके बावजूद स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तहसील मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है। आश्रय स्थल चिन्हित किए जा चुके हैं। वहीं नाविक और गोताखोरों को भी निर्देशित किया जा चुका है। ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - सीमा सिंह, तहसीलदार