{"_id":"6495ce41c8b73e69170c6b95","slug":"water-level-high-of-ganga-hapur-news-c-306-1-gha1001-1-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 30 सेंमी मीटर बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 30 सेंमी मीटर बढ़ा गंगा का जल स्तर
Fri, 23 Jun 2023 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के कारण गंगा का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। जिससे गंगा खादर क्षेत्र के गांवों में रहने वाले किसान परेशान हो गए हैं। शुक्रवार की शाम तक गंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया है। जिससे ब्रजघाट गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम में जल स्तर 196.90 था। जो शुक्रवार की शाम तक 30 सेंटीमीटर बढ़ गया। जिससे जल स्तर 197.20 पहुंच गया है। जल स्तर में बढ़ोतरी होने से गढ़ खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी की मढैया, शाकरपुर, रेते वाली मढैया, गड़ावली, नयाबांस, भगवंतपुर, मुकीमपुर, लठीरा समेत अन्य गांवों में रहने वाले किसान परेशान हो गए हैं। किसान रामवीर सिंह ने बताया किब जब गंगा का जल स्तर बढ़ता है, तभी फसलों की तबाही होती है। किसानों ने बताया कि इस समय धान की रौपाई की जा रही है, यदि जल स्तर बढ़कर गांवों तक पहुंचता है, तो किसानों को अच्छा खासा नुकसान होगा। एसडीएम अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि संबंधित गांवों के राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के साथ बैठक कर गांवों में जाने के लिए निर्देशित किया है। फिलहाल जल स्तर सामान्य स्थिति में हैं, जिससे किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा।