फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Was filled in capsules neat cattle.

एक गैस कंपनी के प्रिंट किए कैपसूल में भरा मिला गौवंश

Sat, 10 Dec 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 10 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
Was filled in capsules neat cattle.
कैपसूल में भरा मिला गौवंश - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कुचेसर चौपला के समीप खराब हुए एक गैस कंपनी के नकली कैप्सूल (लिक्विड गैस ले जाने वाले टैंकर) से पुलिस ने 11 गोवंश बरामद किए हैं। जिसमें एक गोवंश अंदर ही मर गया था।

विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस मामले को दबाने में लगी रही, लेकिन भाजपाइयों के हंगामा करने पर गोवंशों को गौशाला भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार हापुड़ की ओर से एक गैस कंपनी का नकली कैप्सूल रात में गढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला के समीप पहुंचने पर उसमें खराबी हो गई। दिन निकलने पर पुलिस को शक हुआ तो उसे खोलकर देखा गया। पुलिस के अनुसार उसमें गोवंश लदे थे। जिसमें 11 गोवंशों में से एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। तभी वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने भाजपा नेता विजयपाल आढ़ती को इसकी जानकारी दी। इस बीच पुलिस गंौवंश समेत वाहन को क्रेन से खिंचवाकर थाने ले आई।

पुलिस के अनुसार आरोपी  गौवंश और खराब वाहन को छोड़कर भाग गए थे। उक्त वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी है। साथ ही गोवंशों को हापुड़ की गौशाला में भिजवाया गया है।


थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। गैस कंपनी के नकली कैप्सूल से 11 गोवंश मिले थे। जिनमें एक की मौत हो गई। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed